Central Samvad रायपुर, 20जून 2026
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज सर्वोच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति शील नागू, चंद्रशेखर, संजीव सचदेवा, अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

इन नियुक्तियों को सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने मंजूरी दी थी।विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद इनकी नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है।

