Central Samvad रायपुर, 2 जून 2026
गुजरात के सूरत जिले में बारडोली के उवा गांव के पास मंगलवार को दो महाराष्ट्र पासिंग लग्जरी बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद पलटी बस कुछ ही देर में आग की लपटों से घिर गई।

आग लगने से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मुश्किल हुई। दूसरी बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव कार्य जारी है तथा मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

