Central Samvad रायपुर 12 जून 2026
छत्तीसगढ़ की युवा क्रिकेटर महक नरवासे का श्रीलंका श्रृंखला के लिए भारत की अंडर-19 महिला टी-20 और वनडे टीम में चयन हुआ है। महक को टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है, जिससे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।

महक की इस उपलब्धि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता महक की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।वित्त मंत्री ने कहा कि महक ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उनका चयन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।उन्होंने विश्वास जताया कि महक श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देंगी और भविष्य में देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

