Central Samvadनई दिल्ली, 16 जून 2026
केंद्र सरकार ने डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) में वृद्धि की है। जारी अधिसूचना के अनुसार डीजल पर निर्यात शुल्क 13.05 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।इसी तरह विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क 9.05 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 12.05 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।हालांकि पेट्रोल के निर्यात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू बाजार की स्थिति को देखते हुए इन शुल्कों की समीक्षा करती है।

