Central Samvad रायपुर 21जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित लोकभवन के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

ईशा फाउंडेशन के योग प्रशिक्षक रितेश प्रधान ने प्रतिभागियों को योग नमस्कार का अभ्यास कराया। वहीं योग आयोग के प्रशिक्षकों भोजराज साहू, अशोक साहू, धनश्री साहू, दीनू राम साहू और तुषार साहू ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

