Central Samvadरायपुर, 29 जून 2026
सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह का भव्य शुभारंभ सोमवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर में सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम में सहकारिता आंदोलन के जनक पंडित वामनराव बलिराम लाखे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सप्ताहभर चलने वाले जनजागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामूहिक विकास की मजबूत सोच है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारिता को जनभागीदारी का महाअभियान बनाकर प्रत्येक ग्रामीण परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना और केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता क्षेत्र को नई पहचान मिली है। किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।श्री कश्यप ने बताया कि राज्य में प्राथमिक कृषि साख समितियों को मजबूत किया जा रहा है, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री अभिनेष कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

