Central Samvad रायपुर, 29 जून 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सोमवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल श्री गहलोत का आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ‘बस्तर आर्ट’ स्मृति-चिह्न भेंट किया।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर आत्मीय चर्चा हुई। यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

