Central Samvadरायपुर, 30 जून 2026
भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में भारत ने ऑपरेशन ‘अमिस्ताद’ के तहत मानवीय सहायता अभियान तेज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत ने आपदा प्रभावित लोगों के लिए चिकित्सा सामग्री और आपातकालीन राहत सहायता उपलब्ध कराई है।

भारतीय बचाव एवं चिकित्सा दल वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और राहत कार्य संचालित कर रहे हैं।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत का उद्देश्य प्रभावित लोगों तक शीघ्र राहत पहुंचाना और मानवीय सहायता के माध्यम से संकट की इस घड़ी में वेनेजुएला का सहयोग करना है। अभियान के तहत चिकित्सा सहायता के साथ आवश्यक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

गौरतलब है कि वेनेजुएला में पिछले बुधवार को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। इस आपदा में अब तक 1,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हजारों लोगों के लापता होने की भी सूचना है। सबसे अधिक तबाही ला-ग्वेरा क्षेत्र में हुई, जहां बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है

