Central Samvadरायपुर, 30 जून 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया है। जिले ने 8,785 लक्षित बालिकाओं में से 7,931 का टीकाकरण कर 90 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनस्वास्थ्य और मातृ एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है। इसी दिशा में जिले का प्रदर्शन प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से अभियान को जनसहभागिता मिली। दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया।कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए छूटी हुई प्रत्येक पात्र बालिका तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए हैं।

