Central Samvad, 4 जुलाई 2026
सरकार ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन पायरेसी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram को नोटिस जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्लेटफॉर्म को पायरेटेड फिल्मों, वेब सीरीज और ओटीटी कंटेंट के प्रसार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने तथा इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि पायरेसी से फिल्म उद्योग, प्रसारकों, ओटीटी प्लेटफॉर्म, निर्माताओं और वितरकों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। इसलिए अवैध रूप से साझा किए जा रहे कॉपीराइट सामग्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इस कदम का उद्देश्य भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, कॉपीराइट का संरक्षण करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवैध सामग्री के प्रसार पर अंकुश लगाना है। सरकार ने संबंधित प्लेटफॉर्म से नियमों का पालन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा है।

