Central Samvadनई दिल्ली, 4 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र-चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने में अतुलनीय योगदान रहा है। उनके विचार आज भी देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की गहन बुद्धि, आध्यात्मिक संदेश और शाश्वत आदर्श विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते रहेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि स्वामी विवेकानंद के विचार आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रसेवा और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में स्वामी विवेकानंद को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके योगदान को भारत की अमूल्य धरोहर बताया।

