Central Samvadरायपुर, 6 जुलाई
प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को लोक भवन में रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

