Central Samvadरायपुर, 09 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के आठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के उन्नीस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है।

वहीं, राज्य की ग्यारह जिला पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) की भी नई नियुक्ति की गई है।जारी आदेश के अनुसार, प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा, जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी, एम. भार्गव को जिला पंचायत दंतेवाड़ा, तनय खत्रा को जिला पंचायत बस्तर और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।इसके अलावा गोकुल राम राठौर को जिला पंचायत मुंगेली, आशुतोष चतुर्वेदी को जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज, अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत मोहला-मानपुर, क्षितिप्रदेश तिवारी को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़, विनय कुमार पोयम को जिला पंचायत जांजगीर-चांपा तथा योगेंद्र श्रीवास्तव को जिला पंचायत कोरिया का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही सुरुचि सिंह को नगर पालिका निगम भिलाई का आयुक्त, विजेंद्र सिंह को नगर पालिका चिरमिरी, जी.आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव और अरुण वर्मा को नगर पालिका धमतरी का आयुक्त बनाया गया है।

