Central Samvad 13 जुलाई 2026
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक बार में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कल देर रात हुई, जिसके बाद दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद बार में मौजूद लोग मुख्य द्वार से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

