Central Samvadनई दिल्ली, 14 जुलाई 2026
भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए ईरान और अमेरिका से तनाव कम कर बातचीत के जरिए स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया के ताजा घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए हुए है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री परिवहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर सुरक्षित और स्वतंत्र नौवहन पूरी दुनिया की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने ईरान के उप मिशन प्रमुख को तलब कर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया। एक भारतीय नागरिक की मौत और कई भारतीयों के घायल होने की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
भारत ने वाणिज्यिक जहाजों पर हमले तुरंत रोकने, तनाव कम करने और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने का आग्रह किया।

