Central Samvadनई दिल्ली, 15जुलाई 2026
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक तक आयोजित 13 दिवसीय ‘शौर्य विजय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस विशेष मोटरसाइकिल अभियान में सेना के सेवारत एवं सेवानिवृत्त जवानों के साथ उनके परिवारों के सदस्य भी शामिल हैं। यात्रा के दौरान 28 मोटरसाइकिल सवार करीब 1,900 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।इस अभियान का उद्देश्य 1999 के कारगिल युद्ध में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण को श्रद्धांजलि देना है। यात्रा का संदेश “एक यात्रा, एक राष्ट्र, एक सलाम” रखा गया है, जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करेगा।

