Central Samvadनई दिल्ली, 25 जुलाई 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर कहा कि यह छात्रों की जीत है, क्योंकि देश का भविष्य छात्र ही हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।राहुल गांधी ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था कभी दुनिया में अपनी पहचान रखती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसे कमजोर किया गया और निजीकरण की ओर बढ़ाया गया।

उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन इसी के खिलाफ एक प्रतिक्रिया थी।शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने कहा कि उनका पद से जाना जरूरी था। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और अक्षमता का प्रतीक बताया।

राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए सरकार को बड़े स्तर पर बदलाव करने होंगे।

