Central Samvadरायपुर, 25 जुलाई 2026
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर बीजापुर में ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में बाघ, वन्यजीव, जैव विविधता और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 29 जुलाई को आयोजित होने वाली इस मैराथन में 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ होगी। पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
मैराथन की शुरुआत सुबह 7 बजे इंदिरा स्टेडियम, बीजापुर से होगी। प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर का वितरण सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से इसमें भाग ले सकते हैं।आयोजकों ने युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और वन्यजीव प्रेमियों से अधिक संख्या में शामिल होकर बाघ एवं प्रकृति संरक्षण के अभियान को मजबूत करने की अपील की है।

