Central Samvad रायपुर 01 अक्टूबर 2026
एशियाई खेलों में भारत ने नौकायन में अपना पहला पदक जीता है। पुरुषों की स्किफ प्रतियोगिता में मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने नौ रेस में 23 अंक जुटाए और एक रेस में जीत दर्ज की।

कंपाउंड तीरंदाजी में गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक के प्लेऑफ में वियतनाम के कोंग डुक डांग को 149-144 से हराया।स्क्वैश में भारतीय महिला टीम को हांगकांग से सेमीफाइनल में 1-2 से हार के बाद कांस्य पदक मिला।
वहीं, सेपक टकरा के पुरुष क्वाड्रेंट मुकाबले में भारत ने वियतनाम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और एक पदक पक्का किया।भारत पदक तालिका में 63 पदकों के साथ आठवें स्थान पर है। इनमें 10 स्वर्ण, 21 रजत और 32 कांस्य पदक शामिल हैं।

