Central Samvad, रायपुर, 29 नवंबर 2026
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि महाराजश्री का निधन सनातन धर्म और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का जीवन सनातन धर्म, वैदिक संस्कृति और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। महाराजश्री प्रतिवर्ष राजिम कुंभ में शामिल होकर श्रद्धालुओं को अपना सानिध्य और आशीर्वाद प्रदान करते थे।
छत्तीसगढ़ के प्रति उनका विशेष स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा।उन्होंने भगवान से दिवंगत संत की पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और उनके अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

