Central Samvad रायपुर, 1 अक्टूबर 2026
मिजोरम की राजधानी आइजोल में सियालसुक के पास आज एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों में इम्फाल स्थित पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक डॉ. एंगम पामे, आइजोल दूरदर्शन के समाचार निदेशक नांपिबोउ मारिनमई और सीबीसी, आइजोल के एम.टी.एस एच. लियानवाला शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, सभी लोग राज्य की राजधानी से करीब 65 किलोमीटर दूर सियालसुक पर्यटन स्थल की यात्रा के बाद आइजोल लौट रहे थे। दुर्घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घायल चालक का उपचार जारी है।

