Central Samvad रायपुर 01 अक्टूबर 2026
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कप्तान पर चाकू से हमला करने के आरोप में सह-पायलट को गिरफ्तार किया गया है। घटना के दौरान विमान करीब 17 हजार 400 फीट नीचे गिर गया, लेकिन यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया।

हमले में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए। इसके बाद विमान को डायवर्ट कर सऊदी अरब के तबुक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में 174 यात्री सवार थे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए असाधारण साहस दिखाया।

उन्होंने कैप्टन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।भारतीय दूतावास के अनुसार कैप्टन स्मित मच्छार का तबुक के अस्पताल में इलाज चल रहा है और शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है और सऊदी अधिकारियों के समन्वय से आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कैप्टन मच्छार के साहस की सराहना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

