Central Samvadरायपुर, 28 जुलाई 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव निवासी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी यादव को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से ज्ञानेश्वरी यादव से बातचीत कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपनी उपलब्धि से छत्तीसगढ़ और देश का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है।
उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
ज्ञानेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का समर्थन और प्रदेशवासियों का स्नेह उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।उल्लेखनीय है कि ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रही हैं। खेल और सेवा दोनों क्षेत्रों में उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

