Central Samvadरायपुर/झांसी, 29 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसा बागेश्वर धाम से लौटते समय हुआ।हादसे के बाद उन्हें झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी कमर और पैर में अंदरूनी चोटें आई हैं, लेकिन किसी फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी और उपचार कर रही है।

