Central Samvad रायपुर, 31 जुलाई
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिजली दरों में वृद्धि, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को लेकर 1 अगस्त से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पार्टी बिजली दर बढ़ोतरी के विरोध में प्रदेशभर में अभियान चलाएगी। आंदोलन के तहत विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

