Central Samvadमुंबई, 5 अगस्त 2026
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि यदि सभी तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी हुईं, तो अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में देश में प्लास्टिक के नोट चलन में आ सकते हैं।

उन्होंने मुंबई में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।आरबीआई गवर्नर ने बताया कि प्लास्टिक के नोट पारंपरिक कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं। इनके लंबे समय तक उपयोग में रहने से नोटों की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है ।

