Central Samvadरायपुर, 5 अगस्त 2026
ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और छत्तीसगढ़ सरकार ने समावेशी एवं समुदाय-आधारित ग्रामीण विकास को गति देने के लिए साझेदारी की है। रायपुर में आयोजित छठे इंडिया रूरल कोलोक्वी 2026 के छत्तीसगढ़ चैप्टर में नीति-निर्माताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, सामुदायिक नेताओं और विकास क्षेत्र के विशेषज्ञों ने ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री के सचिव एवं गुड गवर्नेंस एंड कन्वर्जेंस विभाग के सचिव राहुल भगत ने कहा कि छोटे किसान और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ग्रामीण बदलाव की सबसे बड़ी प्रेरक हैं। कार्यक्रम के दौरान ‘ग्रीन इकोनॉमिक पाथवेज़–छत्तीसगढ़’ रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें जलवायु-अनुकूल और समावेशी ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सुझाव दिए गए।संगोष्ठी में स्थानीय शासन को मजबूत करने, सामुदायिक नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, जलवायु अनुकूल विकास और नीति निर्माण में समुदाय की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।

पद्मश्री बुद्री थाती, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह सहित कई विशेषज्ञों ने ग्रामीण विकास में स्थानीय संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।आयोजकों के अनुसार, इस मंच से प्राप्त सुझावों को ग्रामीण भारत के सतत और समावेशी विकास के लिए व्यावहारिक कार्य योजनाओं में शामिल किया जाएगा।

