Central Samvad रायपुर, 08 अक्टूबर 2026
भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर इसकी चपेट में आ गए।

आग लगने के बाद फैक्ट्री से उठता काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार बचाव कार्य में जुटी रहीं।
आग की लपटें चार घंटे से अधिक समय बाद भी दिखाई देती रहीं।SDRF के अनुसार करीब 70 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है। केमिकल से भरे ड्रम और टैंकरों के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं।जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में नेफ्थलीन का इस्तेमाल कर गोलियां बनाई जाती हैं, जिन्हें आमतौर पर अलमारी में कॉकरोच और अन्य कीड़ों से बचाव के लिए रखा जाता है।

