Central Samvad रायपुर, 08 अक्टूबर 2026
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 22 और 23 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। राष्ट्रपति रायपुर और जगदलपुर का दौरा करेंगी। प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल, आवास, स्वास्थ्य और परिवहन की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति के पूरे प्रवास कार्यक्रम के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति रायपुर के लोकभवन और बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वहीं जगदलपुर के लालबाग मैदान में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित विशाल सार्वजनिक कार्यक्रम में भी उनके शामिल होने का प्रस्ताव है।मुख्य सचिव ने रायपुर और बस्तर के कलेक्टरों, पुलिस अधिकारियों तथा संबंधित विभागों को एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा, कारकेड और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति और उनके साथ आने वाले अतिथियों के ठहरने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।कार्यक्रम स्थलों पर मंच, बैकड्रॉप, निर्बाध बिजली आपूर्ति, साउंड-लाइट सिस्टम और ग्रीन रूम में कंप्यूटर, प्रिंटर

