Central Samvadरायपुर, 24 अगस्त 2026
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति और पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल तथा 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित पदस्थापना कार्यालय में अनिवार्य रूप से ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग में उप अभियंताओं की भर्ती के लिए व्यापम द्वारा अप्रैल 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया के बाद उच्चतम न्यायालय में प्रकरण लंबित होने के कारण नियुक्तियां रुकी हुई थीं। 20 अगस्त 2026 को प्रकरण के निराकरण के बाद विभाग ने 22 अगस्त को प्रथम चरण में 111 उप अभियंताओं के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए।उपमुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों की नियुक्ति से विभागीय कार्यों, विशेषकर जल जीवन मिशन, को और गति मिलेगी। युवा इंजीनियरों की तकनीकी दक्षता और ऊर्जा का लाभ विभाग को मिलेगा।

