Central Samvad 26 अगस्त 2026
नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई भीषण फ्लैश फ्लड से भारी तबाही हुई है। नेपाल में अब तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं।

ताजा रिपोर्टों के अनुसार कम से कम 384 यात्री लापता हैं, जिनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। विदेशी लापता लोगों में 105 भारतीय नागरिक हैं।बाढ़ से सड़कें, पुल, मकान और जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई वाहन तेज बहाव में बह गए।

नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। प्रभावित क्षेत्रों से 250 से अधिक लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया है।

भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ बढ़ाया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बात कर हरसंभव मानवीय सहायता का भरोसा दिया है। भारत राहत सामग्री भेजने की तैयारी में है और भारतीय नागरिकों की तलाश के लिए नेपाल के साथ समन्वय किया जा रहा है।

अमित शाह ने जताया दुख, यूपी-बिहार में अलर्टकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल की त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा कि इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर स्थिति की जानकारी ली। सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन, राहत-बचाव दल और NDRF को अलर्ट रखा गया है।
नेपाल से आने वाली नदियों के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश में गंडक, नारायणी और कोसी के जलस्तर पर निगरानी बढ़ाई गई है।भारतीयों की तलाश जारी है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लापता भारतीयों में बड़ी संख्या कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े यात्रियों की बताई जा रही है। भारतीय और नेपाली एजेंसियां लापता लोगों की पहचान और लोकेशन की पुष्टि में जुटी हैं। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है।
पर्यटकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए पर्यटन बोर्ड ने टोल-फ्री नंबर 1 2 3 4, हेल्पलाइन 1 1 4 4 और टूरिस्ट पुलिस नंबर 9 8 5 1 2 8 9 4 4 5 जारी किए हैं। बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद पर्यटकों से प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

