Central Samvad 26 अगस्त 2026
भारत और चीन ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने को महत्वपूर्ण बताते हुए सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान की दिशा में प्रयास जारी रखने पर सहमति जताई है।

दोनों देशों का मानना है कि सीमा पर शांति से द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की 25वीं दौर की वार्ता की सह-अध्यक्षता की।
बैठक में सीमा विवाद सहित दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।दोनों पक्षों ने अक्टूबर 2024 में कज़ान और अगस्त 2025 में तियानजिन में बनी सहमतियों को लागू करने में हुई प्रगति पर संतोष जताया।
साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा और तीन निर्धारित सीमा व्यापार मार्गों के माध्यम से सीमा व्यापार सहित लोगों के बीच संपर्क बढ़ने का स्वागत किया गया।चीन यात्रा के दौरान अजीत डोभाल ने उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी मुलाकात की।

