Central Samvadनई दिल्ली, 26 अगस्त 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद : “खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न स्थानों पर मौजूद 8 लाख से अधिक युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन देश के प्रत्येक जिले के दो प्रमुख महाविद्यालयों में किया जाएगा। इसमें युवा प्रतिभागियों को स्थानीय खेल हस्तियों, सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान 15 मिनट का विशेष ‘युवा संवाद’ सत्र भी होगा। इसके माध्यम से युवा अपने विचार, आकांक्षाएं और नीतिगत सुझाव प्रधानमंत्री के साथ साझा कर सकेंगे।

