Central Samvadरायपुर, 27 अगस्त 2026
रायपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ-आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा भी शामिल हुए। युवाओं ने खेल सुविधाओं के विस्तार, वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, नशामुक्ति, युवा नेतृत्व, शासन में युवाओं की भागीदारी और युवा सशक्तीकरण जैसे विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखे।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से नशे से दूर रहने और मेहनत व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास और देश के गौरव से जुड़ा है। उन्होंने भारत में आधुनिक खेल व्यवस्था और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी बात रखी।

क्रिकेटर तिलक वर्मा ने कहा कि खेल युवाओं को कठिन परिस्थितियों से जूझना, दबाव संभालना, टीम भावना और मानसिक मजबूती सिखाता है। डॉ. प्रियंका बिस्सा ने युवाओं से अपने प्रयासों की जिम्मेदारी लेने और नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की।कार्यक्रम में युवाओं को नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई गई।


