Central Samvadरायपुर, 29 अगस्त 2026
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले मिलने से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को त्योहार की तैयारियों में आर्थिक सहूलियत मिली। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम करजी सोहागा निवासी प्रतिभा मिश्रा ने योजना की राशि से अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदी।प्रतिभा ने बताया कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि घरेलू जरूरतों में मदद करती है।

इस बार रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से त्योहार की तैयारियां आसानी से हो सकीं। उन्होंने अपने भाइयों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए भी राखी खरीदी।प्रतिभा ने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाओं को अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खर्च करने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।प्रतिभा की कहानी बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को घरेलू जरूरतों के साथ त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों में भी आर्थिक सहयोग देने का अवसर मिल रहा है। रक्षाबंधन से पहले मिली राशि ने उनके लिए इस पर्व की खुशियां और बढ़ा दीं।

