Central Samvadनई दिल्ली/काठमांडू, 29 अगस्त 2026
नेपाल और तिब्बत में आई विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है। वहीं 2 हजार से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।

बचाए गए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, जबकि बंद सड़कों को खोलने का काम भी तेजी से चल रहा है।विदेश मंत्रालय के अनुसार, 320 भारतीय नागरिकों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय मूल के करीब 100 अन्य लोगों से भी संपर्क नहीं हो पाया है।
त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में कार्यरत 63 भारतीय नागरिकों को प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकाल लिया गया है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीन की ओर करीब 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और अपने परिवारों के संपर्क में हैं। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। काठमांडू और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावासों ने 24 घंटे की हेल्पलाइन भी शुरू की है।
MEA नियंत्रण कक्ष:फोन: 011-23088718, 011-23088719, 011-23012113व्हाट्सऐप: 9968291988ई-मेल: situationroom@mea.gov.in
भारतीय दूतावास, काठमांडू:+977-9851316807, +977-9709107500, +977-9810326117भारतीय दूतावास, बीजिंग:+86-18514284905

