Central Samvad 30अगस्त 2026
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा नीट-पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजामों और तत्क्षण निगरानी के बीच किया गया। परीक्षा सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई।

परीक्षा के लिए कुल 2,73,096 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें करीब 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई।परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी निगरानी के साथ आधार आधारित प्रमाणीकरण किया गया।
देशभर में 2,527 फैकल्टी सदस्यों को स्वतंत्र एप्रेजर और 700 से अधिक वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों को फ्लाइंग स्क्वाड के रूप में तैनात किया गया था। निगरानी के लिए 16 एनबीईएमएस क्षेत्रीय कमांड सेंटर भी सक्रिय रहे।
जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा के दो केंद्रों पर आंतरिक बिजली आपूर्ति से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण 2,445 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। इन प्रभावित उम्मीदवारों के लिए पुनर्परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जयपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देश संबंधित उम्मीदवारों को अलग से बताए जाएंगे।

