Central Samvadरायपुर, 30 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश की इतिहास, संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा, कृषि नवाचार और स्वदेशी उत्पादों से आत्मनिर्भरता तक की विकास यात्रा के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता और पर्यटन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं।

स्वच्छ पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के अवसर भी बढ़ाते हैं। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में स्वच्छता की अहम भूमिका है।उन्होंने अमरनाथ यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक यात्राएं आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
छत्तीसगढ़ भी राम वन गमन पथ, माता कौशल्या की नगरी सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के कारण आध्यात्मिक पर्यटन की समृद्ध परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।मंत्री ने कहा कि कृषि में आधुनिक विज्ञान, तकनीक और नवाचार का उपयोग किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने में मददगार है। वहीं ‘Vocal for Local’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, हस्तकला, शिल्प और लोककलाओं को व्यापक बाजार मिल सकता है।
इससे कारीगरों, छोटे उद्यमियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाने का प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री का संवाद नागरिकों को संस्कृति, पर्यावरण, स्थानीय अर्थव्यवस्था और विकास के लिए निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है

