मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह मामला बांदा थाना क्षेत्र के नौरोजा और घुघरा खुर्द गांवों का है। शुरुआती जांच में शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं।

