Central Samvadरायपुर, 08 सितंबर 2026
भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई।

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. हजारिका के संगीत और सांस्कृतिक योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कलाकारों ने डॉ. हजारिका के जीवन और रचनाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की।

वहीं महाकालीबाड़ी एवं विश्वनाथ मंदिर समिति, पंडरी के कलाकारों ने उनके प्रसिद्ध गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी।राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि डॉ. हजारिका का संगीत समाज, संस्कृति, प्रकृति, मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता था।

उनकी रचनाएं आज भी सामाजिक समरसता और भाईचारे की प्रेरणा देती हैं।राज्यपाल ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।


