Central Samvadमुंबई, 08 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत की फिनटेक यात्रा तेजी से नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। इसमें नवाचार और वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम जैसी नई तकनीकें वित्तीय क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रही हैं।प्रधानमंत्री ने साइबर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में मजबूत फिनटेक रेगुलेटर, उद्योग आधारित इनोवेशन इकोसिस्टम और उपभोक्ता संरक्षण के लिए फिनटेक कंज्यूमर प्रोटेक्शन इंडेक्स की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले महीने UPI से 2,400 करोड़ से अधिक लेन-देन हुए और भारतीय UPI अब 11 देशों में संचालित हो रहा है। उन्होंने इसे भारत की फिनटेक यात्रा की बड़ी उपलब्धि बताया।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की 7.8 प्रतिशत विकास दर वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया में नए भरोसे का संचार कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि तीन दशक के लंबे इंतजार के बाद जापान ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को BBB प्लस से बढ़ाकर A माइनस कर दिया है।

