Central Samvadअहमदाबाद, 08 सितंबर 2026
2026 विश्व पैरा तीरंदाजी श्रृंखला के तीसरे चरण में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने पैरा रिकर्व पुरुष युगल के फाइनल में स्लोवाकिया को 6-2 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व पैरा तीरंदाजी श्रृंखला का खिताब जीता।

पैरा महिला रिकर्व युगल में पूजा जत्यान और भावना चौधरी को चीन के खिलाफ फाइनल में 0-6 से हार के बाद रजत पदक मिला। वहीं तोमर कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने इराक की जोड़ी को 152-139 से हराकर पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया।

