Central Samvad रायपुर 10 सितंबर 2026
नवा रायपुर अटल नगर में देश की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) का 111 कमरों वाला Ginger Hotel विकसित किया जाएगा। इसके लिए IHCL ने ECHT Ventures के साथ साझेदारी की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परियोजना नवा रायपुर में बढ़ते निवेशकों के विश्वास और शहर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बेहतर हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं के विस्तार से नवा रायपुर में निवेश, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि Ginger Hotel से नवा रायपुर के बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी। प्रस्तावित होटल में आधुनिक कमरे, Qmin रेस्टोरेंट, मीटिंग रूम और फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी।

