Central Samvad रायपुर 11 सितंबर 2026
केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कदम और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बादाम का पौधा लगाया।अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए लोगों को अपनी माँ के नाम पर पौधा लगाने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पौधरोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संदेश भी दिया जा रहा है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

