Central Samvad रायपुर 11 सितंबर 2026
नारायणपुर में आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क PSC एवं व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) निधि से संचालित इस सेंटर का शुभारंभ किया।

पहले बैच के लिए चयन प्रक्रिया के माध्यम से 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें 26 बालिकाएं और 24 बालक शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, नियमित कक्षाओं के साथ विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा।शुभारंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को बैग, कॉपी, पुस्तकें, पेन और स्टडी किट भी प्रदान की गई। योजना का उद्देश्य बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देकर उन्हें PSC और व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।

