Central Samvad रायपुर, 21 सितंबर 2026
नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने स्वच्छ गांव, स्वस्थ समाज, पानी और बिजली की बचत तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और मेहनत के साथ आगे बढ़ने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एकता, भाईचारे और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर भी जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि सामाजिक बदलाव के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

रंगोली के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेश आकर्षक रूप में प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया और आमजन को छोटे-छोटे प्रयासों से सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, राकेश चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और नगरवासी उपस्थित रहे।


