Central Samvad 24सितंबर 2026
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात ग्रेटर नोएडा से महोबा जा रही स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

आग लगते ही बस में अफरातफरी मच गई। ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन तब तक आग काफी भीषण हो चुकी थी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस के ठंडा होने के बाद यह जांच की जा रही है कि कहीं कोई व्यक्ति अंदर फंसा तो नहीं है।हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। अमित शाह ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी हादसे पर शोक जताया है।

