मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और ओडिशा में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना है।

अंडमान-निकोबार, असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे और मराठवाड़ा में तेज बारिश हो सकती है। गोवा, महाराष्ट्र और रायलसीमा में अगले तीन दिनों तक तूफान की आशंका है।
पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

