Central Samvad रायपुर, 24 सितंबर 2026
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर NEET PG-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। वर्ष 2026-27 के प्रवेश सत्र में MD, MS, DNB, डॉक्टर NB (6 वर्षीय पाठ्यक्रम) और PG मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 अगस्त को देशभर में परीक्षा आयोजित की गई थी।

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में कुल 2 लाख 65 हजार 960 उम्मीदवार शामिल हुए थे। उम्मीदवार 1 अक्टूबर या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने बताया है कि उत्तर कुंजी भी 1 अक्टूबर को वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाने की उम्मीद है।

