मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया नियमित योग, नशामुक्त जीवन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Central Samvad रायपुर 21जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने योग और प्राणायाम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है तथा इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। जिले के सभी विकासखंडों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य स्थानों पर भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।


